Tuesday, 7 February 2017

पर्यावरण संरक्षण पर "पोस्टर बनाओ" एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता तथा रैली


Displaying IMG-20170205-WA0038.jpg


5 फरवरी रविवार, दिल्लीशिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ने दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण संरक्षण पर "पोस्टर बनाओ" एवं "स्लोगन लेखन प्रतियोगिता "का आयोजन भी किया था। दिल्ली एवं गाजियाबाद क्षेत्र के 35 स्कूलों के 700 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी संस्कृति मंत्रालय की ओर से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास पूर्वी दिल्ली विभाग में  5 फरवरी रविवार प्रातः 9:00 बजे पर्यावरण बचाओ रैली का भी आयोजन डीडीए फ्लैट्स मानसरोवर पार्क शाहदरा दिल्ली में किया कार्यक्रम में प्रख्यात शिक्षाविद मा.दीनानाथ बत्रा, प्रमुख वैज्ञानिक डॉक्टर सदाचारी तोमर, डॉ उषा मीणा, दुर्गापुरी क्षेत्र के पार्षद श्री अनिल गौतम, रामनगर वार्ड की  पार्षद सुषमा शर्मा,शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास दिल्ली प्रांत के संयोजक संजय स्वामी तथा शहादरा क्षेत्र के 32 विद्यालयों के छात्र-छात्रा एवं शिक्षक उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान दीनानाथ बत्रा ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमें अपनी संस्कृति एवं सभ्यता की ओर मुड़ना होगा। हम जल का समुचित उपयोग करें दुरुपयोग से बचें । प्लास्टिक थरमाकोल का प्रयोग ना करें ।वृक्ष लगाएं इस धरा को सुंदर बनाएं । पर्यावरण बचाओ रैली के संयोजक संजय स्वामी ने कहा कि हम पर्यावरण को सबका विषय बनाना चाहते हैं ।पर्यावरण संरक्षण हम सब की नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है अतः केवल मात्र विद्यालय नहीं समाज की भी सहभागिता हो। बच्चे अच्छी चीजें सीखना व अपनाना चाहते हैं। हम उनको अच्छा वातावरण दे रहे हैं ,उनको विषय दे रहे हैं,उनको अपने साथ जोड़ रहे हैं ।बच्चे विषयों को गंभीरता से लेते हैं 700 से अधिक बच्चों के बनाए हुए पोस्टर व स्लोगन इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने कितनी गंभीरता से पर्यावरण के विषय पर अपनी भावनाओं को  कागज पर अपनी कला के रूप में मूर्त रुप दिया है । रैली के समापन पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक बाल विद्यालय नंबर 2 मानसरोवर के  बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।शहीद स्मृति चेतना समिति के पूर्वी दिल्ली के अध्यक्ष तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास पूर्वी दिल्ली पर्यावरण शिक्षा के संयोजक संजय वशिष्ठ ने सभी विद्यालयों, शिक्षकों एवं छात्रों का रैली में सम्मिलित होने के लिए आभार व्यक्त किया ।सभी आरडब्ल्यूए ,थाना मानसरोवर पार्क व अन्य सामाजिक संस्थाओं का सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।कक्षा 5 से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया साथ ही हमने मंडोली रोड मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन,लोनी रोड टिंबर मार्केट एसोसिएशन,आरडब्ल्यूए डी डी ए फ्लैट मानसरोवर पार्क, गुरुद्वारा रामनगर की समिति , शहीद स्मृति चेतना समिति तथा अनेक सामाजिक संस्थाओं व विद्यालयों को पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम से जोड़ा  है । यह रैली पर्यावरण के प्रति जन चेतना का माध्यम बनी है। "पर्यावरण बचाओ रैली "में सभी छात्र-छात्राएं, तरुण स्त्री पुरुष ,वरिष्ठ नागरिक, व्यवसायी, कर्मचारी, दुकानदार -पैदल ,साइकिल तथा साइकिल रिक्शा से रैली में सम्मिलित हुए। यह रैली मंडोली रोड, नत्थू कॉलोनी चौक ,100 फुटा रोड ,दुर्गापुरी चौक, लोनी रोड टिंबर मार्केट, मानसरोवर पार्क होते हुए डी डी ए फ्लैट मानसरोवर पर पूरी हुई । बच्चों ने बहुत सुंदर-सुंदर नारे रैली के लिए बनाए।हम सब का यह संदेशप्रदूषण मुक्त हो हमारा देश ।इस धरा को बचाना है तो प्रत्येक जन्मदिन पर एक वृक्ष लगाना है 



No comments:

Post a Comment