Sunday, 23 July 2017

शादी के पांच महीने बाद ही युवक ने लगाई फांसी 👉 सास की हत्या में बहु पर केस

   हरिद्वार । शादी के पांच माह बाद ही हरिद्वार के एक युवक ने फांसी लगाकार खुदकशी कर ली। युवक ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के लाल मंदिर कॉलोनी में रहता था। खुदकशी के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। माना जा रह है कि युवक अपनी गृहस्थी से पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। वहीं ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में ही सास की गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस ने बहु के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि दीपक निवासी लाल मंदिर की शादी पांच माह पहले हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। युवक ने शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी लगा ली। इसकी सूचना परिजनोें ने पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि युवक घर में चल रहे तनाव के कारण अक्सर चिंता में रहता था। यही कारण है कि उसने फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच क रही है।

श्री मांगेराम गोर 9058274600

No comments:

Post a Comment