Sunday, 18 June 2017

अंतराष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस किया महिलाओ को जागृत

नॉएडा :
गौतम बुद्ध जागृति सोसाइटी द्वारा  अंतरराष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस के उपलक्ष्य मे समावेशी शहर  परियोजना के अंतर्गत  आयोजित बैठक मे नोएडा सेक्टर 5,8,9,10 स्लम मे रहने वाली घरेलू कामगार महिलाओ ने अपने हक व सम्मान की आवाज बुलंद की  जिसका मुख्य उ जिसका मुख्य उद्देश्य घरेलु महिला कामगरो की आवाज को राज्य स्तर पर उठाना ,घरेलु महिला कामगरो के लिए श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा कानून को लाने, न्यूनतम मजदूरी,छुट्टी का अधिकार व कार्यस्थल पर सम्मान का अधिकार की मांग को सरकार तक पहुँचना है |  परियोजना प्रबंधक नीलम ने बताया कि प्रदेश मे लाखो की संख्या मे घरेलू कामगार है जिनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए कोई कानून या शासनादेश नही है कई राज्यो ने घरेलू कामगार को न्यूनतम मजदूरी देने की व्यवस्था की है । इसी तर्ज पर प्रदेश मे भी सामाजिक सुरक्षा को लेकर  नीति बनाने की आवश्यकता है।इस अवसर पर कमल ,दीपक,शालिनी, सर्वेश  आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment